फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: कोतवाली के सामने शव रखकर प्रदर्शन, कार्रवाई की मांग

Wed, 10 Jul 2024 05:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
रूपेश का फाइल फोटो।
विज्ञापन
दातागंज। कस्बे में मंगलवार शाम कोतवाली के सामने परिवार वालों ने युवक का शव रखकर प्रदर्शन किया। मोहल्ले के चार लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर शांत कराया और तहरीर के आधार पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। तब कहीं परिवार वाले युवक के शव को श्मशान ले गए।
विज्ञापन

मोहल्ला कांसपुर रोड निवासी सुरेंद्र चक्की चलाकर अपने परिवार का पालन-पाेषण करते हैं। सुरेंद्र का कहना है कि सोमवार को उनके मोहल्ले का एक व्यक्ति गेहूं पिसवाने उनकी चक्की पर आया था। उससे पिसाई के रुपये को लेकर झगड़ा हो गया। उसने अपने परिवार के तीन लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट कर दी थी। इस दौरान उनका 18 वर्षीय बेटा रूपेश अपने ताऊ प्रेमपाल के घर फतेहगंज पूर्वी में था। उन्होंने आरोपियों के सामने ही अपने बेटे को कॉल करके घर आने को कहा था। इसके एक घंटे बाद रूपेश नवादा मोड़ के नजदीक घायल अवस्था में पड़ा मिला। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वाले उसे बरेली सिद्धि विनायक अस्पताल ले गए, जहां युवक की मौत हो गई। उसके शव का बरेली में ही पोस्टमार्टम कराया गया। शाम को परिवार वाले उसका शव लेकर कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कोतवाली के सामने शव रखकर प्रदर्शन किया और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
पुलिस ने जैसे-तैसे समझाबुझाकर उन्हें शांत किया। पुलिस ने बताया कि कल जो मारपीट की घटना हुई थी। उसकी यहां एफआईआर दर्ज की जाएगी। युवक की मौत शाहजहांपुर जिले की सीमा में हुई है। उसमें शाहजहांपुर जिले के थाने में कार्रवाई होगी। इस बात पर परिवार वाले मान गए। पिता ने चार लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। इंस्पेक्टर अरिहंत कुमार सिद्धार्थ ने बताया कि परिवार वालों ने कार्रवाई की मांग की थी। उनकी तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है। उसमें जांच के आधार पर कार्रवाई होगी।

रूपेश का फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें