बदायूं। थाना क्षेत्र सिविल लाइंस के चूना मंडी में कब्जा हटाने के नाम पर कोर्ट के आदेश के बाद पुलिस ने 9 साल पुराने प्रकरण में एफआईआर दर्ज की है।
शिकायतकर्ता डाॅ. सोनल वैश्य ने आरोप लगाते हुए पुलिस को बताया कि 10 मार्च वर्ष 2018 में कुछ लोगों ने लेखपाल और पुलिस की मदद से उसकी भूमि पर लगे संकेतक स्तंभ और पिलर को हटाकर क्षतिग्रस्त कर दिए थे। इससे उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ था। मामले में न्यायालय के आदेश के बाद सिविल लाइंस थाने में तीन नामजद लोगों पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने प्रकरण की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान उपलब्ध साक्ष्यों और अभिलेखों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद