थानाध्यक्ष रुकुमपाल सिंह ने गांव में चुनाव के दौरान हुए मनमुटाव खत्म कर जनता की सेवा करने के लिए कहा। साथ ही गांव में सुरक्षा समिति बनाने के लिए भी कहा। साथ ही उनका मोबाइल नंबर 9454402941 एवं सीओ का मोबाइल 9454401317 देकर संदिग्ध गतिविधियों की जानकारी तुरंत देने के लिए कहा। सिवाया हामिदपुर के ग्राम प्रधान ने गांव में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग करते हुए शिकायत की।