फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर मांगे रुपये, सफाई कर्मी निलंबित

Fri, 30 Aug 2024 06:04 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रुपये मांगने वाले कर्मचारी मकसूद अली (खड़ा हुआ) को पालिकाध्य
विज्ञापन
बदायूं। जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के लिए रिश्वत मांगने वाले बाबू मकसूद अली को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया। बीते दिनों मकसूद अली का रिश्वत मांगते हुए वीडियो वायरल हुआ था। इसके बाद जांच बैठा दी गई थी।
विज्ञापन

नगर पालिका परिषद में तैनात कर्मचारी मकसूद अली जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की जांच करता था। दो-तीन दिन पहले मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने के नाम पर रुपये मांगने का वीडियो वायरल हुआ।
बृहस्पतिवार को नगर पालिका की चेयरमैन फातिमा रजा ने कर्मचारियों की बैठक बुलाई। इसमें मकसूद अली को खड़ा कर वायरल वीडियो का हवाला देते हुए उन्हें निलंबित कर दिया। चेयरमैन ने कर्मचारियों को निर्देश दिए कि कोई भी कर्मचारी पालिका से संबंधित किसी भी कार्य के लिए अवैध रूप से धन की मांग न करे।
विज्ञापन

यदि कोई भी अवैध धन की मांग करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। बैठक में पालिका के सहायक अभियंता जल सतीश कुमार, अवर अभियंता कृष्ण गोपाल चंद्रा, कार्यालय अधीक्षक खालिद अली खां आदि मौजूद रहे।

सफाई कर्मचारी से कराया जा सत्यापन
मकसूद अली सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है, लेकिन उसे बाबू का काम कराया जा रहा था। वह जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र की जांच करता था। इसी की रिपोर्ट पर प्रमाण पत्र बनते थे। पालिका में यह बात भी खासी चर्चा में है कि सफाई कर्मचारी से दूसरा काम क्यों कराया जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें