फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: समाचार पत्र विक्रेता से शराब पीने के लिए रंगदारी मांगी, न देने पर पीटा

विज्ञापन
दबंगों के हमले में घायल रजत।
विज्ञापन
बदायूं। कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला लोची नगला में दबंगों ने समाचार पत्र विक्रेता के घर पर हमला कर दिया। उन्होंने समाचार पत्र विक्रेता रजत, उसकी पत्नी शिवानी और मां बबली के साथ मारपीट कर दी, जिससे तीनों लोगों को चोटें आई हैं। रजत के सिर पर गंभीर चोट है।
विज्ञापन

रजत का कहना है कि वह सुबह के समय समाचार पत्र बेचने का काम करता है। उसके बाद चाउमीन का ठेला लगाता है। वह शुक्रवार रात चाउमीन बेचकर घर लौट रहा था। मोहल्ले के दबंगों ने उसे रोककर शराब पीने के लिए रुपये मांगे, जब उसने इन्कार किया तो आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। चाउमीन का ठेला पलट दिया। सूचना पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक आरोपी भाग गए।
इसके बाद दबंगों ने रविवार रात फिर से उसके घर पर हमला बोल दिया। उसके साथ मारपीट कर दी। उसे बचाने आई पत्नी शिवानी और मां बबली के साथ भी मारपीट कर दी, जिससे तीनों लोगों को काफी चोटें आई हैं। समाचार पत्र विक्रेता ने कार्रवाई कराने को पुलिस को तहरीर दी है। दो दिन पहले भी रजत को पीटा गया था तब पुलिस ने कार्रवाई नहीं की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें