फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: एक माह से फुंके ट्रांस्फार्मर को ठीक कराने की मांग

विज्ञापन
मुजरिया के बगु़ला नगला में बिजली को लेकर प्रदर्शन करते लोग।संवाद
विज्ञापन
मुजरिया। गांव बगुला नगला में एक माह से फुंका हुआ ट्रांसफार्मर ठीक नहीं करवाया गया है। गांव के आधे क्षेत्रफल में अंधेरा पसरा हुआ है। बिजली के बिना ग्रामीण बेहाल हैं। इससे त्रस्त गांव निवासी राजपाल, रविंद्र, ओमपाल, आरजू, भानूप्रकाश और कैलाश सहित दर्जनों लोगों ने बृहस्पतिवार को उसी ट्रांसफार्मर के सामने खड़े होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने बताया कि बिजली विभाग को मौखिक व लिखित रूप से समस्या से अवगत कराया जा चुका है। इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई है। विभाग की उदासीनता के कारण ग्रामीण आक्रोशित हैं। प्रदर्शनकारियों ने जिला प्रशासन से कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत एसडीओ और जेई का पक्ष जानने के लिए फोन कॉल की गई लेकिन उसका उत्तर नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें