फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नियमानुसार किराए की बढ़ोतरी कराए जाने की मांग

Wed, 28 Aug 2024 04:48 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
सहसवान में एसडीएम को ज्ञापन देते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
सहसवान। व्यापारियों ने नगरपालिका पर नियम विरुद्ध तरीके से दुकानों का किराया बढ़ाने का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। साथ ही एसडीएम प्रेमपाल सिंह को ज्ञापन सौंपा। व्यापारियों ने मांग रखी कि नियमानुसार किराए में बढ़ोतरी की जाए।
विज्ञापन

व्यापार मंडल अध्यक्ष संजीव अग्रवाल और महामंत्री रिहान अंसारी ने दिए ज्ञापन में कहा कि नगर पालिका की बाजार में करीब 400 दुकानें हैं। इनका दुकानदार नियमित किराया देते हैं। आरोप है कि नगर पालिका ने चार नवंबर 2020 को बोर्ड की बैठक में नियम विरुद्ध तरीके से दुकानों का किराया 24 हजार रुपये प्रतिवर्ष करने का प्रस्ताव पारित कर लिया।
व्यापारियों को इसकी सूचना नहीं दी गई और न ही नोटिस दिया गया। 22 जनवरी 2021 और दो जनवरी 2023 को किराया जमा करने का नोटिस दिया गया। इसके बाद व्यापारियों ने नगर पालिका से शिकायत की तो आश्वासन दिया गया कि जल्द ही बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव को निरस्त कर नियमानुसार किराया बढ़ाया जाएगा। बीती 21 अगस्त को पालिका ने व्यापारियों को फिर किराया जमा करने का नोटिस जारी कर दिया। इसको लेकर दुकानदारों में रोष व्याप्त है। ज्ञापन देने वालों में रतन सोमानी, आसिफ, अवनीश, अशरफ बरकाती, गोपाल, सुशील, प्रदीप, जमाल अख्तर, अनिल माहेश्वरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


व्यापारियों से बातचीत के बाद बढ़ाया किराया
- नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि पालिका बोर्ड की बैठक में दुकानों का किराया बढ़ाने का प्रस्ताव पास किया गया था। व्यापारियों से वार्ता के बाद दुकानों का किराया एक हजार रुपये महीना करने की बात तय हुई थी। इसी को जमा कराने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं। मनमाने तरीके से किराया वृद्धि का आरोप निराधार है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें