बदायूं। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने नवाबगंज क्षेत्र के व्यापारी राजीव गुप्ता पर हुए हमले को लेकर मुख्यमंत्री के नाम एक पत्र लिखा है।
जिलाध्यक्ष केबी गुप्ता ने बताया कि 20 जून को व्यापारी राजीव गुप्ता की हाफिजगंज क्षेत्र निवासी दिनेश व सूरज गंगवार ने तीन साथियों के साथ मिलकर पिटाई कर दी थी। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने कहा कि यह हमला केवल एक व्यापारी पर नहीं, बल्कि पूरे समाज पर है। संगठन ने हमलावरों की गिरफ्तारी की मांग की है। इस मौके पर अरविंद गुप्ता, चंद्र प्रकाश गुप्ता मुकेश, शेखर गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद