फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: निजी अस्पताल में प्रसूता का ऑपरेशन, नवजात की मौत

विज्ञापन
बिनावर थाने के बाहर खड़े फूलवती के परिजन । संवाद
विज्ञापन
बिनावर। कस्बे के एक निजी अस्पताल में शुक्रवार अपराह्न प्रसूता के ऑपरेशन के बाद नवजात की मौत हो गई। परिवार वालों ने हंगामा करते हुए डॉक्टर पर बच्चेदानी निकालने का आरोप लगाया। डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांचकर कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

मूसाझाग थाना क्षेत्र के गांव सहोरा निवासी लीलावती पत्नी रामेश्वर का कहना है कि उन्होंने उन्होंने शुक्रवार दोपहर अपनी पुत्रवधू फूलवती उर्फ निशा को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था। महिला डॉक्टर ने बताया कि निशा का सामान्य प्रसव हो जाएगा लेकिन इसकी फीस 28 हजार रुपये जाएगी। परिवार वालों से 28 हजार रुपये जमा करा लिए।
आरोप है कि इसके बाद डॉक्टर ने परिवार वालों को डराना शुरू किया। उनसे कहा कि बिना ऑपरेशन के प्रसव नहीं होगा। परिवार वालों ने बताया कि दो बेटियां सामान्य प्रसव से ही हुई थीं तो डॉक्टर भड़क गई। उसने निशा का ऑपरेशन कर दिया लेकिन कुछ देर बाद ही नवजात बालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

हालत बिगड़ने पर परिवार वाले उसे बदायूं के निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे बरेली रेफर कर दिया गया। उसकी हालत बेहद खराब है। देर शाम परिवार वाले महिला के अस्पताल पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में हंगामा कर दिया, जिससे डॉक्टर और स्टाफ मौके से भाग गया। बाद में निशा के परिवार वालों ने थाने जाकर महिला डॉक्टर के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। इंस्पेक्टर श्रीकांत शर्मा ने बताया कि तहरीर आई है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें