फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपुरम मोहल्ले में महिला ने सड़क पर बच्चे को जन्म दिया

विज्ञापन
महिला को अस्पताल पहुंचाती पुलिस - फोटो : AMAR UJALA
विज्ञापन
बदायूं। मंगलवार को शहर के शिवपुरम मोहल्ले में एक महिला ने सड़क पर बच्ची को जन्म दे दिया। उस वक्त परिवार का कोई व्यक्ति महिला के साथ नहीं था। महिला अकेली एक आशा वर्कर के साथ हॉस्पिटल जा रही थी। सड़क पर उसे बेहाल देखकर आसपास के लोग और महिलाएं आ गईं। किसी ने चादर उपलब्ध कराई तो किसी ने पुलिस और एंबुलेंस को सूचना देकर बुला लिया। तब कहीं महिला को महिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। ये वाकया मंगलवार सुबह का है। उस वक्त नाहर खां सराय निवासी एक गर्भवती मुस्लिम महिला अपने मोहल्ले की आशा वर्कर के साथ अपना स्वास्थ्य चेकअप कराने के लिए महिला अस्पताल जा रही थी। मोहल्ले वालों के मुताबिक महिला शिवपुरम मोहल्ले में गली नंबर एक के सामने पहुंची थी कि तभी उसको प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। महिला इतनी बेहाल हो गई कि वह सड़क पर ही लेट गई। यह देखकर उसके साथ मौजूद आशा वर्कर के हाथ पैर फूल गए। तब तक मोहल्ले के लोगों ने महिला को सड़क पर लेटे देख लिया। वहीं पड़ोस में रहने वाले रामबाबू ने तुरंत अपनी पत्नी को बुलाया। वह अपने घर से एक चादर ले आईं। कुछ अन्य महिलाओं ने आकर कपड़े से चारो ओर से घेरा बना लिया। उसी समय उधर से एक स्टाफ नर्स ड्यूटी जा रही थी। लोगों ने उसे रोक लिया। उसी दौरान कोतवाली में तैनात सिपाही भूपेश सिंह उधर से गुजर रहा था। उसने तुरंत कोतवाली सूचना दी। जिस पर कोतवाली इंस्पेक्टर ओमकार सिंह पहुंच गए। तब तक लोगों ने जिला अस्पताल के सामने खड़ी होने वाली प्राइवेट एंबुलेंस बुला ली। वहीं मोहल्ले की महिलाओं ने मान मर्यादा को रखते हुए महिला की डिलीवरी करा दी। उसने एक बच्ची को जन्म दिया। तब कहीं मोहल्ले के लोगों ने राहत की सांस ली। उसके बाद महिला और उसकी बच्ची को महिला अस्पताल भेजा गया। बाद में महिला के परिवार वाले भी अस्पताल पहुंच गए। अस्पताल प्रशासन के अनुसार जच्चा और बच्चा फिलहाल स्वस्थ हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें