फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Harleen Murder Case: आखिरी बार जिस नंबर से हुई बात वह फोन से मिला डिलीट, भाई भी उसी मोबाइल का करता था उपयोग

Sun, 18 Dec 2022 07:30 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

मृतका के पिता मुख्त्यार ने एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव समेत पुलिस को अफसरों को बताया कि बेटी हरलीन कौर ने लापता होने से पहले किससे बात की, यह तो उसे नहीं पता लेकिन वह नंबर डिलीट हो चुका है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उझानी में हरलीन का मोबाइल उसकी हत्या का राज खोलेगा। मोबाइल घर पर रहता था। मोबाइल से हरलीन और उसका भाई बात करते थे। पिछले दिनों एक नंबर को लेकर कुछ विवाद हुआ था। इसके बाद मोबाइल नंबर को फोन से डिलीट कर दिया गया था। परिवार वालों से बातचीत में पुलिस को मोबाइल के बारे में जानकारी लगी है। मोबाइल को कब्जे में लिया गया है।

विज्ञापन

मृतका के पिता मुख्त्यार ने एसपी सिटी अमित किशोर श्रीवास्तव समेत पुलिस को अफसरों को बताया कि बेटी हरलीन कौर ने लापता होने से पहले किससे बात की, यह तो उसे नहीं पता लेकिन वह नंबर डिलीट हो चुका है। ऐसा उसकी बेटी ने किया या फिर बेटे ने, इसे लेकर मुख्त्यार कोई खास बात नहीं बता पाया। इसके बाद पुलिस ने सीडीआर जांच समेत कॉल रिकार्ड खंगालने के लिए मोबाइल फोन को कब्जे में ले लिया है।

कुछ लोगों ने पुलिस को यह भी बता दिया है कि हरलीन को एक-दो दिन पहले इलाके में ही देखा गया था। दरअसल, हरलीन का सरसों के खेत में जिस स्थान पर शव मिला, वह फार्म हाउस से करीब तीन-चार सौ मीटर की दूरी पर है। दूसरे छोर पर दो-तीन अन्य फार्म हाउस हैं। मृतका के परिजनों समेत अन्य फार्म मालिकों को शव के बारे में पता लगने की बजाय कछला में एक मैकेनिक को हत्या के बारे में पहले भनक लग गई। मुखत्यार ने बताया कि उसके बड़े बेटे अरजेंट सिंह को उसी ने शव के बारे में बताया था। पुलिस, अब मैकेनिक के बारे में जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन

सात संतानों में सबसे छोटी बेटी थी हरलीन
फार्म हाउस मालिक मुख्त्यार सिंह की सात संतानों में हरलीन कौर सबसे छोटी थी। उसकी पत्नी की स्वभाविक मौत हो चुकी है। उसकी चार बेटियों और एक बेटे की शादी हो चुकी है। बेटा पिता से अलग होकर अपनी पत्नी के साथ फार्म हाउस के दूसरे कमरे में तो बेटियां ससुराल में हैं। हरलीन के लापता होने के बाद उसकी एक बेटी दो दिन पहले से आई हुई है। हरलीन का शव मिलने के बाद से उसका भाई मनप्रीत बदहवास है। पिता से जब किसी से भी रंजिश के बारे में पूछा गया तो चेहरे पर गुस्सा झलक पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें