फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: दो कथित मीडियाकर्मियों पर मानहानि की रिपोर्ट दर्ज

Sun, 01 Nov 2026 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के मोहल्ला संख्या की निवासी महिला डॉक्टर चारू वाष्र्णेय ने दो कथित मीडिया कर्मियों सूरज सागर और जाविद अली पर मानहानि, विज्ञापन के नाम पर रुपये मांगने और रुपये नहीं देने पर झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। डॉ. चारू वार्ष्णेय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिल्सी में संविदा पर कार्यरत हैं। वह निजी अस्पताल में भी अंशकालिक सेवाएं देती हैं। उन्होंने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया था कि दोनों कथित मीडियाकर्मी विज्ञापन के नाम पर रुपये मांगते हैं। झूठे मुकदमे में फंसाने और उनके पति को देख लेने की धमकी देते हैं। सीओ आलोक सिद्धू ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज हो गई है। बिल्सी कोतवाली पुलिस प्रकरण की जांच कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें