फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: यूपीएससी में सफल होने के बाद घर पहुंचे दीपक, जोरदार स्वागत

विज्ञापन
बिल्सी में दीपक गुप्ता का स्वागत करते भाजपा जिलाध्यक्ष व अन्य। स्रोत-जिलाध्यक्ष - फोटो : mathura
विज्ञापन
बिल्सी। संघ लोक सेवा आयोग में सफल होने के बाद अपने गांव पिंडोल निवासी दीपक गुप्ता का भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता समेत सैकड़ों लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। घर पहुंचने के बाद उन्होंने जजपुरा के खाटू श्याम मंदिर में पूजा अर्चना की। डा. प्रदीप गुप्ता के पुत्र दीपक गुप्ता ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 में 113 रैंक प्राप्त की। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि गांव के रहने वाले दीपक ने देश की सबसे बड़ी परीक्षा को उत्तीर्ण कर पूरे जिले का नाम रोशन किया है। हम सभी को उन पर गर्व है। बिसौली भटपुरा स्थित देवरहा बाबा इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक अखिलेश अग्रवाल, प्रशासक परमार्थ के अलावा नगर के व्यापारी हर्ष सोमानी आदि ने दीपक का माल्यार्पण कर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें