बदायूं। दीपावली पर जिले में लगभग पांच करोड़ की आतिशबाजी फूूंक दिए जाने का अनुमान है। इसमें से लगभग ढाई से तीन करोड़ की आतिशबाजी शहर में ही जला दी गई। इस बार आतिशबाजी की दुकानें शहर में एसके कॉलेज के मैदान में लगाई गई थीं। यहां 71 दुकानें लगीं थीं, जिन पर सोमवार को भारी भीड़ रही। दुकानों पर ग्राहक टूटकर उमड़े। हालात ये थी कि ग्राहकों को काफी देर तक इंतजार भी करना पड़ रहा था। इसके अलावा तहसील क्षेत्रों समेत देहात क्षेत्रों में भी आतिशबाजी की दुकानें लगाई गई थी, जिन पर लगभग पांच करोड़ की आतिशबाजी बिकने का अनुमान है। इस बार भी हमेशा की तरह आतिशबाजी का क्रम देर रात तक जारी रहा, हालांकि पुलिस और प्रशासन की ओर से रात आठ बजे से दस बजे तक ही आतिशबाजी करने के लिए आगाह किया गया था। तेज आवाज और धुएं वाले पटाखे भी छोड़े जाने के कारण वातावरण भी प्रभावित हुआ, जिससे सांस के मरीजों की दिक्कतें बढ़ गईं।