फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: नहीं माना फैसला, प्रेमी के साथ गई विवाहिता

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंवरगांव। फेसबुक पर युवक से प्यार करने वाली महिला ने अपने परिवार वालों की बात नहीं मानी। शुक्रवार से ही थाने में पंचायत होती आ रही थी, लेकिन विवाहिता पति के साथ जाने केे बजाय प्रेमी के घर चली गई। बाद में उसके परिवार वाले भी अपने घर लौट गए।
विज्ञापन

शुक्रवार शाम बरेली जिले की एक विवाहिता कुंवरगांव थाने आ पहुंची थी। उसका कुंवरगांव थाना क्षेत्र के एक युवक से फेसबुक पर प्यार हो गया था। करीब आठ दिन पहले पति से नाता तोड़ वह अपने मायके में जाकर रहने लगी थी। वह लगातार अपने प्रेमी से बात कर रही थी। शुक्रवार शाम जैसे ही वह थाने पहुंची कि उसके परिवार वाले भी थाने आ गए। बाद में थाना पुलिस ने उसके पति और प्रेमी व उसके परिवार वालों को भी थाने बुला लिया।
शुक्रवार शाम से लेकर शनिवार दोपहर बाद तक पति और विवाहिता के मायके वाले उसे समझाने में लगे रहे, लेकिन विवाहिता ने किसी की नहीं सुनी। आखिरकार परिवार वालों को ही हार माननी पड़ी। इसके बाद विवाहिता अपने प्रेमी के साथ चली गई। इंस्पेक्टर राजेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि दोनों बालिग हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ रहना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें