वाद-विवाद प्रतियोगिता में हिस्सा लेते छात्र। संवाद
बिल्सी। फ्यूचर लीडर्स स्कूल में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के संबंधों पर आधारित एक वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था क्या भारत और पाकिस्तान के बीच संबंधों में सुधार संभव है? विद्यार्थियों ने पक्ष और विपक्ष में तर्क प्रस्तुत किए। पक्ष में बोलते हुए छात्रों ने शांति, संवाद और सांस्कृतिक आदान-प्रदान की आवश्यकता पर बल दिया। वहीं, विपक्ष में बोलने वाले छात्रों ने इतिहास, सीमा विवाद और आतंकी गतिविधियों का हवाला देते हुए आपसी विश्वास की कमी को उजागर किया। प्रतियोगिता में कक्षा आठ से निर्भय पाराशरी, कक्षा सात से तमन्ना राठौर और आरुषि शाक्य क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान पाया। इस मौके पर डायरेक्टर वीपी सिंह, एमडी राहुल कुमार सिंह, प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह समेत सभी स्टाफ मौजूद रहा। संवाद