बदायूं। जिला कारागार के एक बंदी की रविवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। बंदी छोटे पुत्र मिश्रीलाल काफी समय से बीमार चल रहा था। उसका आगरा मेडिकल कॉलेज से इलाज चल रहा था। शनिवार शाम अचानक उसकी तबीयत खराब हो गई थी इस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था रविवार रात लगभग आठ बजे बंदी छोटे की इलाज के दौरान मौत हो गई जिस पर बंदी के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया है और उसके परिवार वालों को सूचना दे दी गई है।