वजीरगंज। आंवला रोड पर बेहोश मिले बिल्सी थाना क्षेत्र के गांव रमपुरा निवासी 12 साल के शिवम की इलाज के दौरान मौत हो गई। वह हिमाचल से बस की छत पर बैठकर बारिश में भीगते हुए अकेले घर आ रहा था। बस का स्टाफ उसे छत से उतारकर बेहोशी की हालत में आंवला रोड पर डालकर चला गया। पुलिस ने उसे सीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल भेजा गया है। शनिवार को उसकी मौत हो गई। शिवम के माता पिता हिमाचल के बदी जिले में रहकर मजदूरी करते है। बृहस्पतिवार रात को वह बस की छत पर बैठकर बदायूं आ रहा था। रास्ते में बारिश व ठंडी हवा से उसकी तबियत खराब हो गई थी। संवाद