बदायूं। शहर से अपने गाँव बीबीपुर लौटते समय तीन दोस्तों की बाइक तालगांव के निकट पेड़ से टकराई। घटना गुरुवार शाम की है जिसमे तीनों गम्भीर घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान देर रात अनिल पुत्र प्रभु व नन्हें पुत्र धनपाल की मौत हो गई वहीं विमलेश पुत्र रामबहादुर जिंदगी और मौत से जिला अस्पताल में जूझ रहा है।