फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
वजीरगंज (बदायूं)। कस्बे के मोहल्ला फैंसी कॉलोनी में मंगलवार रात 20 वर्षीय युवक अनुभव की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना नहीं दी। बुधवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सिंगथरा निवासी छत्रपाल सिंह पिछले कई साल से कस्बे के मोहल्ला फैंसी कॉलोनी में रह रहे हैं। बताते हैं कि मंगलवार रात उनके 20 वर्षीय बेटे अनुभव सिंह की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। जब परिवार वालों को इसकी जानकारी हुई तो वे युवक के शव को तुरंत अपने गांव लेकर चले गए। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को नहीं दी। सुबह उसका अंतिम संस्कार कर दिया। इस संबंध में परिवार वाले कुछ बोलने को तैयार नहीं है। इंस्पेक्टर धनंजय कुमार पांडेय ने बताया कि इस घटना के संबंध में पुलिस के पास सूचना नहीं आई है। अगर कोई सूचना आती है तो जांच के बाद कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें