बदायूं। इस्लामिया इंटर कॉलेज के सामने सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। उसकी पहचान लौड़ा बहेड़ी निवासी सुरजीत के रूप में हुई है। आशंका जताई जा रही है कि उसे करंट लगा है।
सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के गांव लौड़ा बहेड़ी निवासी सुरजीत (25) पुत्र जयपाल इस्लामिया इंटर कॉलेज में चल रहे दुबई मेले में काम कर रहा था। रविवार रात करीब आठ बजे उसका शव सड़क किनारे पड़ा मिला। उसे देखकर राहगीर शव को जिला अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बाद में उसका शव मोर्चरी में रखवा दिया गया। इसकी सूचना पर पहुंचे परिवार वालों ने बताया कि युवक मेले में काम कर रहा था। उसकी यहां करंट लगने से मौत हुई है। उन्होंने पुलिस को सूचना देकर कार्रवाई की मांग की है। संवाद