फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: अकेले रह रहे जलजीरा विक्रेता का फंदे से लटकता मिला शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिसौली। कस्बे की पिंदारा रोड कॉलोनी में 55 वर्षीय जलजीरा विक्रेता नरेश सक्सेना का शव उनके घर में फंदे से लटकता मिला। सुबह पड़ोस का नाई जब हजामत करने पहुंचा तो उसने खिड़की से शव फंदे से लटका देखा। उसकी सूचना पर कोतवाली पुलिस पहुंची और दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा।
विज्ञापन

पिंदारा रोड कॉलोनी निवासी नरेश सक्सेना (55) अपने घर में अकेले रहते थे। उनकी पत्नी पप्पो रानी की 20 साल पहले मौत हो चुकी है। उनके एक बेटा सनी और बेटी चिन्नू है। बेटी की शादी हो चुकी है। बेटे सनी की शादी नेपाल से हुई है। करीब तीन माह पहले सनी यहां आया था। तब मकान को लेकर पिता-पुत्र में खूब विवाद हुआ था।
बाद में सनी ने मकान अपने नाम करा लिया और एक कमरा छोड़कर बाकी पूरे मकान में ताला डालकर नेपाल चला गया। तब से नरेश अकेले ही रह रहे थे। मंगलवार को उन्होंने पड़ोस के नाई से घर आकर हजामत करने को कहा था। बुधवार सुबह सात बजे नाई उनके घर पर पहुंचा तो कमरे में नरेश का शव फंदे से लटका देखा। इंस्पेक्टर सुनील अहलावत ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करा दिया गया है। अभी रिपोर्ट नहीं मिली है। अगर कोई तहरीर आती है तो जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें