फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: ट्यूबवेल की कुंडी में पड़ा मिला युवक का शव, हत्या की आशंका

Sat, 03 Aug 2024 06:09 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं
विज्ञापन
नेत्रपाल का फाइल फोटो।
विज्ञापन
इस्लामनगर। गांव राजपुर में किसान नेत्रपाल (39) का शव ट्यूबवेल की कुंडी में पड़ा मिला। उनके परिवार वालों के मुताबिक नेत्रपाल बुधवार को अपने खेत पर गए थे। फिर वह लौटकर घर नहीं आए। बृहस्पतिवार को उनका शव मिला। परिवार वालों ने उनकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम करा दिया है।
विज्ञापन

ग्राम राजपुर निवासी नेत्रपाल पुत्र डालचंद खेतीबाड़ी करके अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे थे। परिवार वालों का कहना है कि नेत्रपाल 31 जुलाई को अपने खेत पर गए थे। साथ में गांव के कुछ दोस्त भी गए थे। वहीं खेत पर बैठकर शराब भी पी गई थी। देर शाम को उनके दोस्त अपने घर लौट गए लेकिन वह अपने घर लौटकर नहीं पहुंचे।
देर रात तक उनकी खोजबीन चलती रही लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला। बृहस्पतिवार को उनका शव ट्यूबवेल की कुंडी में पड़ा मिला। इससे परिवार में चीख-पुकार मच गई। गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए। उनकी सूचना पर थाना पुलिस भी आ गई। परिवार वालों ने नेत्रपाल की हत्या की आशंका जताई है जबकि थाना पुलिस का मानना है कि नेत्रपाल को शराब पीने की लत थी, जिससे वह नशे में कुंडी में गिर गए थे। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि यह शराब के नशे में हादसा हुआ है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। अगर पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कुछ आता है। तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें