फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे किनारे झाड़ियों में मिला युवक का शव

सार

मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे ग्राम कालूपुर के नजदीक झाड़ियों में 25 वर्षीय धर्मवीर का शव पड़ा मिला।पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम को भेजा है।वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना निवासी धर्मवीर पुत्र लाखन दो भाइयों में छोटा था।परिवार वालों के मुताबिक उसकी शादी नहीं हुई थी।
विज्ञापन
मृतक धर्मवीर। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिसौली (बदायूं)। मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे ग्राम कालूपुर के नजदीक झाड़ियों में 25 वर्षीय धर्मवीर का शव पड़ा मिला। परिवार वाले उसकी हत्या की आशंका जता रहे हैं, जबकि पुलिस हादसा मान रही है। पुलिस ने उसका शव पोस्टमार्टम को भेजा है।
विज्ञापन

वजीरगंज थाना क्षेत्र के गांव उरैना निवासी धर्मवीर पुत्र लाखन दो भाइयों में छोटा था। परिवार वालों के मुताबिक उसकी शादी नहीं हुई थी। वह बुधवार शाम अपने घर से निकल आया था। परिवार वाले उसे तलाश कर रहे थे। इधर, बृहस्पतिवार को धर्मवीर का शव मुरादाबाद-फर्रुखाबाद हाईवे किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। तमाम छानबीन के बाद उसकी पहचान हुई। इसके बाद युवक के परिवार वालों को सूचना दी गई।
परिजनों के मुताबिक युवक नशा कर लेता था। उन्होंने उसकी हत्या की आशंका व्यक्त की है। युवक के पैर और हाथ में चोट मिली है। थाना पुलिस का अनुमान है कि युवक सड़क किनारे से गुजर रहा होगा। तभी किसी वाहन की टक्कर लग गई और वह झाड़ियों में जा गिरा। वहीं, उसकी मौत हो गई। परिवार वालों ने बताया कि उसके बड़े भाई सुरेश की तीन साल पहले मुंबई में मौत हो गई थी। उसकी चार बहनें हैं, जिनमें एक की शादी नहीं हुई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें