फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदायूं: गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे पड़ा मिला झोलाछाप का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 15 Sep 2023 04:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बदायूं

सार

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव गंगा एक्सप्रेस-वे किनारे पड़ा मिला। उसके परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच कर रही है। 
विज्ञापन
मृतक के परिजन व अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के इस्लामनगर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे झोलाछाप फारिक (30) का शव पड़ा मिला। वह दुकान बंद करके घर लौट रहा था। परिवार वालों ने हत्या की आशंका जताई है। 
विज्ञापन


इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव नसरौल निवासी फारिक पुत्र निजाकत नजदीकी गांव करनपुर में झोलाछाप की दुकान चलाता था। वह रोजाना बाइक से दुकान आता-जाता था। करनपुर उघैती थाना क्षेत्र में आता है। 

ये भी पढ़ें- कथा के मंच पर डांस: ठुमके लगा रही थीं महिला डांसर, तभी पहुंच गए दरोगा; फिर हुआ कुछ ऐसा... वीडियो वायरल
विज्ञापन


बताते हैं कि चार-पांच दिन पहले झोलाछाप का एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें कुछ लोग उसके साथ मारपीट कर रहे थे। इस पर पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके उनका शांति भंग में चालान कर दिया था।

बताते हैं बृहस्पतिवार रात करीब 10:00 बजे थाना पुलिस को सूचना मिली कि फारिक का शव नजदीक में गंगा एक्सप्रेस-वे के किनारे पड़ा हुआ है, जिससे इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। 
विज्ञापन


वहीं उन्होंने युवक के परिवार वालों को बुला लिया। इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि एक्सप्रेस वे किनारे फारिक का शव पड़ा मिला है। मृत्यु का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें