फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: बदायूं के उसावां में सात बंदरों के मृत मिलने से गांव में तनाव, वन विभाग ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया केस

Tue, 06 Sep 2022 05:08 PM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बदायूं

सार

इस मामले का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। बंदरों को किसने मारा, अभी इसका पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस ने वन दरोगा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं के उसावां थाना क्षेत्र के गांव गूरा बरेला में सोमवार को सात बंदरों के शव पड़े मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। उनके हाथ बंधे हुए शव गूरा बरेला और करौरी सैदपुर रोड किनारे खेत में पड़े मिले। इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। बंदरों को किसने मारा, अभी इसका पता नहीं चला है, लेकिन पुलिस ने वन दरोगा की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं ग्रामीणों में इस घटना को लेकर आक्रोश है।

विज्ञापन


सोमवार दोपहर गूरा बरेला के ग्रामीणों ने करौरी सैदपुर रोड किनारे सात बंदरों के शव पड़े देखे। ग्रामीणों के मुताबिक सभी बंदरों के हाथ-पैर रस्सी से बंधे हुए थे। उनका एक बच्चा जीवित है और वह बंदरों के शव के पास बैठा था। ग्रामीणों का अनुमान है कि बंदरों को कहीं और मारा गया है और उनके शव यहां लाकर डाल दिए गए। उनको किसने इस बेरहमी से मारा, अभी इसका पता नहीं चला है।

ग्रामीणों की सूचना पर वन दरोगा हुकुम सिंह मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मामले की छानबीन करते हुए उसावां थाने में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। वन विभाग के अधिकारी बंदरों का पोस्टमार्टम कराने की तैयारी में हैं। बंदरों के शव पड़े होने का एक वीडियो भी वायरल हुआ है। उसावां एसओ महेंद्र सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से तहरीर आई है। उस पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की छानबीन कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें