फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: मूसाझाग थाने की जीप से टकराई डीसीएम, दरोगा चोटिल

विज्ञापन
मूसाझाग थाने में खड़ी क्षतिग्रस्त जीप। संवाद
विज्ञापन
बदायूं। दातागंज-बदायूं रोड पर शनिवार सुबह एक डीसीएम मूसाझाग थाने की जीप से टकरा गई, जिसमें दरोगा गुरुदत्त शर्मा घायल हो गए।
विज्ञापन

बताते हैं कि डीसीएम बदायूं से दातागंज की ओर जा रही थी। रास्ते में गुलड़िया बस स्टैंड के नजदीक यूपी 112 पुलिस के वाहन से डीसीएम टकरा गई। हादसे के बाद चालक ने डीसीएम दौड़ा दी। सूचना पर मूसाझाग थाना पुलिस ने आगे से थाने की जीप लगाकर डीसीएम को रोकने की कोशिश की लेकिन डीसीएम उससे भी टकरा गई। हादसे में जीप काफी क्षतिग्रस्त हो गया। जीप में सवार दरोगा गुरुदत्त शर्मा भी घायल हो गए। इंस्पेक्टर महेंद्र पाल सिंह ने बताया कि हादसा कोहरे की वजह से हुआ। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें