फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बुजुर्ग दंपती से मारपीट करती हैं बहुएं, पुलिस से कार्रवाई की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
बदायूं। मुजरिया थाना क्षेत्र के एक बुजुर्ग दंपती ने अपने बेटों की बहुओं पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि बेटों की बहुएं लगातार उनका उत्पीड़न कर रही हैं। उनके साथ मारपीट करती हैं। उन्हें खाना भी नहीं देतीं। बुजुर्ग दंपती ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार दोपहर गदनपुर गांव के बुजुर्ग ओमकार और उनकी पत्नी हंसमुखी मुजरिया थाने पहुंचे। ओमकार ने बताया कि उनके तीन बेटे हैं, उनमें दो बड़े बेटों की शादी हो चुकी है। दोनों बड़े बेटे अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अलग रहते हैं, जबकि बुजुर्ग दंपती अपने छोटे बेटे के साथ रहते हैं। दोनों बड़े बेटों की पत्नियां अक्सर उनसे झगड़ा करती हैं। उनके साथ मारपीट करती हैं। उन्हें खाना तक नहीं देती, जिससे वह काफी परेशान हो चुके हैं। ओमकार ने बताया कि उनकी आंखें कमजोर हो गईं हैं, जिससे उन्हें दिखाई भी नहीं देता। ऐसी हालत में उनका छोटा बेटा और पत्नी ही सहयोग करती है जबकि उनके बेटों की पत्नियां परेशान करती हैं। वह अपने बेटों की पत्नियों के खिलाफ दो बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है। अब उन्होंने फिर से कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें