फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बंद रहेगा दातागंज रेल क्रॉसिंग

सार

बुधवार को रेल क्रॉसिंग संख्या 275 बी को मरम्मत के कारण बंद रखा जाएगा। इस बीच सुबह सात से शाम छह बजे तक बदायूं-दातागंज के बीच यातायात वैकल्पिक रास्तों के साथ रेल क्रॉसिंग संख्या 277 और ओवरब्रिज होते हुए पास कराया जाएगा। बदायूं-दातागंज रोड का मुख्य क्रॉसिंग बंद रहने के कारण बुधवार को ओवरब्रिज और मैकूलाल रेल क्रॉसिंग पर वाहनों का दबाव बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बदायूं। पूर्वोत्तर रेलवे के कासगंज-बरेली रूट पर मंगलवार को रेलवे ने घटपुरी और बदायूं के बीच खुनक रेल क्रॉसिंग पर वार्षिक मरम्मत का काम किया। बुधवार को बदायूं-दातागंज रोड के रेल क्रॉसिंग पर मरम्मत का काम होगा। इस दौरान सुबह सात से शाम छह बजे तक यह रेल क्रॉसिंग बंद रहेगा।
विज्ञापन

मंगलवार को रेल क्रॉसिंग संख्या 272 सी खुनक रोड पर मरम्मत के चलते रेल क्रॉसिंग दिन में 11 घंटे बंद रहा। बुधवार को रेल क्रॉसिंग संख्या 275 बी को मरम्मत के कारण बंद रखा जाएगा। इस बीच सुबह सात से शाम छह बजे तक बदायूं-दातागंज के बीच यातायात वैकल्पिक रास्तों के साथ रेल क्रॉसिंग संख्या 277 और ओवरब्रिज होते हुए पास कराया जाएगा। बदायूं-दातागंज रोड का मुख्य क्रॉसिंग बंद रहने के कारण बुधवार को ओवरब्रिज और मैकूलाल रेल क्रॉसिंग पर वाहनों का दबाव बढ़ सकता है। सीनियर सेक्शन इंजीनियर रेल पथ डीके केन ने बताया कि बुधवार को काम समय से शुरू कराने के लिए मंगलवार को ही तैयारियां कर ली गई हैं। क्रॉसिंग पर काम के दौरान रेलगाड़ियों को सीमित गति के कॉशन के साथ पास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें