फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बिल्सी में डेयरी संचालक को नंशा सुंघाकर 50 हजार लूटे

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। मुख्य बाजार स्थित पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालकर घर जा रहे डेयरी संचालक को बाइक सवार दो लोगों ने नशा सुंघाकर बेहोश कर दिया। बेहोशी का हालत में उन्हें गढ़ौली के पास छोड़ दिया और 50 हजार रुपये लूटकर भाग गए।
विज्ञापन

थाना मुजरिया के गांव सबदलपुर निवासी सोमवीर सिंह गांव में डेयरी चलाता है। शुक्रवार दोपहर बाद उन्होंने बैंक से 65 हजार रुपये निकालने के लिए आए थे। यहां उनको दो लोग मिले। दोनों ने गांव तक छोड़ने के लिए उनको बाइक पर बैठा लिया। रास्ते में गांव गढ़ौली के पास बाइक सवारों ने नशा सुंघाकर 50 हजार रुपये लूट लिए। 15 हजार रुपये अंदर की जेब में रखे होने के कारण बच गए। होश आने पर सोमवीर ने सूचना परिवार के लोगों को दी। रिपोर्ट दर्ज कराने को तहरीर दी गई है। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें