फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Budaun News: बढ़े गन्ना मूल्य को बताया ऊंट केे मुंह में जीरा

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान विरोधी मानसिकता वाली है भाजपा सरकार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बदायूं। भारतीय किसान यूनियन की मालवीय आवास पर बैठक हुई। इसमें केंद्र व प्रदेश सरकार की किसान विरोधी नीतियों का विरोध किया गया। कहा गया कि भाजपा सरकार किसान विरोधी मानसिकता वाली है। किसानों ने 10 रुपये प्रति क्विंटल गन्ना मूल्य वृद्धि बढ़ाने को ऊंट के मुंह में जीरा बताया।
मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। अब किसान मूर्ख नहीं बनेगा, लोकसभा चुनाव में किसान इसका बदला लेगा। मंडल उपाध्यक्ष चौधरी सौदान सिंह ने कहा कि किसानों के साथ कुठाराघात करने वाले राजनीतिक दल होश में आएं।
विज्ञापन

जो अन्नदाताओं से वायदे किए हैं, उन्हें निभाते हुए किसानों का पूरी तरह से कर्ज माफ किया जाए। भाजपा सरकार ने किसानों को धोखा दिया है आज गन्ने के रेट में 10 रुपये बढ़ाकर किसानों के साथ क्रूर मजाक किया गया है।
विज्ञापन

नगर उपाध्यक्ष सतीश साहू ने कहा कि भाजपा द्वारा वायदे किए गए कि सरकार बनते ही किसानों के कर्ज माफ होंगे पर, आज किसानों पर चक्रवृद्धि ब्याज लगाकर उन्हें जेलों में डाला जा रहा है, जबकि देश के बड़े-बड़े लोगों के लाखों-करोड़ों के कर्ज माफ किए गए हैं। इस मौके पर राशिद अब्बासी, दीपक मौर्य, केवल मौर्य, तीरथ यादव, भीमसेन राजपूत, शंकरलाल, उमाशंकर सागर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें