मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के तत्वावधान में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के शुरू होने से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई।उसके बाद कलश यात्रा शुरू हुई जो बिजलीघर रोड, अटल चौक, सराफा बाजार होती हुई बालाजी चौक पहुंची।
बिल्सी। मोहल्ला संख्या पांच स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी धाम के तत्वावधान में शुक्रवार को श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह के शुरू होने से पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। इसका जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर पुष्प वर्षा की।
विज्ञापन
बालाजी धाम पर सबसे पहले कलश एवं पोथी पूजन कराया गया। उसके बाद कलश यात्रा शुरू हुई जो बिजलीघर रोड, अटल चौक, सराफा बाजार होती हुई बालाजी चौक पहुंची। इसके बाद यात्रा आर्य समाज रोड, चंद्रशेखर आजाद मार्केट होती हुई जेपी जैन स्कूल में कथा स्थल पर पहुंची। यहां कथा व्यास ने प्रवचन दिया। कलश यात्रा को सफल बनाने में बालाजी धाम के प्रधान महंत मटरूमल शर्मा, शांति देवी शर्मा, प्रदीप शर्मा, संजीव शर्मा, यश भारद्वाज, राजीव शर्मा, नरेंद्र गरल, दीपक माहेश्वरी आदि का विशेष सहयोग रहा।