फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकथा के पांचवें दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के कछला रोड स्थित श्री माहेश्वरी भवन में चल रही श्रीराम कथा के पांचवें दिन कथावाचक अयोध्यादास रामायणी ने कहा कि भगवान राम का भावपूर्वक स्मरण करने से जीव के दुख दूर हो जाते हैं।
विज्ञापन

कथावाचक ने श्रद्घालुओं को अहिल्या उद्धार और जनकपुर पुष्प वाटिका के भ्रमण की कथा को श्रवण कराया, जिसे सुनकर लोग मंत्रमुग्ध हो गए। उन्होंने कहा कि दशरथ ज्ञान तथा सीता भक्ति है, जहां भक्ति होती है वहीं भगवान निवास करते हैं।
इस मौके पर दातागंज के विधायक राजीव कुमार सिंह, पालिकाध्यक्ष अनुज वार्ष्णेय, विवेक राठी, नरेंद्र गरल, लोकेश बाबू वार्ष्णेय, सत्यपाल गुप्ता, दुर्गेश बाबू, आशीष वशिष्ठ, आदित्य माहेश्वरी, देशराज शाक्य, प्रेमपाल सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें