बिल्सी। नाई पिंडरी रोड स्थित सैंबल बाबा के मंदिर पर बृहस्पतिवार को भक्तों ने भंडारा आयोजित किया। यहां सबसे पहले भक्तों ने बाबा की पूजा-अर्चना की। उसके बाद कर भोग लगाकर कन्याओं को भोजन कराया। बाद में भंडारा शुरू किया गया, जिसमें सैकड़ों ने लोगों ने बाबा का प्रसाद ग्रहण किया। इसको सफल बनाने में रिताज सोमानी, अनुज शर्मा, ऋषभ सोमानी, मोहित कुमार शर्मा, गुड्डू शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद