भगवान श्रीकृष्ण के छठी उत्सव पर प्रसाद वितरण करते भक्त। संवाद
- फोटो : BADAUN
उसावां। कस्बे के मुख्य बाजार स्थित बाबा लक्कड़ दास शिव मंदिर में बुधवार को योगीराज भगवान श्रीकृष्ण का छठी महोत्सव मनाया गया। छठी उत्सव पर भक्तों को कढ़ी-चावल, पूरी और पुआ का प्रसाद के रूप में वितरण किया गया। मंदिर परिसर राधे-राधे, जय हो कुंज बिहारी के उद्घोष से गूंजता रहा। छठी महोत्सव में भक्तों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। मंदिर पर पूरा दिन भक्तों की भीड़ रही। संवाद