श्री श्याम प्रभु की निशान यात्रा निकालते भक्तगण
- फोटो : BADAUN
कुंवरगांव। श्री श्याम प्रभु खाटू वाले के मंदिर निर्माण से पहले मंगलवार को यहां श्री श्याम परिवार समिति की ओर से निशान यात्रा निकाली गई।
सुबह हनुमान मंदिर से निशान यात्रा शुरू हुई जो मेन चौराहा, मेन मार्केट, पुराना थाना, सर्राफा बाजार, ठाकुरद्वारा मंदिर, ग्राम देवता मंदिर, मौर्य मोहल्ला, होली चौक, साप्ताहिक बाजार होते हुए निर्माण स्थल पहुंचकर समाप्त हुई। यात्रा में तमाम लोगों ने शिरकत की। श्याम प्रेमी उदयवीर सिंह ने खाटू श्याम की महिमा का बखान किया। यात्रा में श्याम परिवार के भोले ठाकुर, उदयवीर सिंह, घनेन्द्र पाल सिंह, राघवेंद्र सिंह, दीपू पंडित, संदीप शंखधार, सूर्य प्रताप लखन आदि मौजूद रहे। संवाद