फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्री शिव महापुराण के समापन पर हुआ भंडारा

विज्ञापन
यज्ञ में आहुति देते शिव भक्त। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बदायूं। श्री शिव शक्ति आध्यात्मिक सेवा संस्थान की ओर से मोहल्ला चौबे स्थित ठाकुर जी महाराज मंदिर शिवालय में आयोजित श्री शिव महापुराण का शनिवार को सातवें दिन समापन हो गया। सातवें दिन मंदिर में भक्तों ने श्री सुंदरकांड पाठ व कीर्तन किया। कथावाचक पंडित शारदा प्रसाद तिवारी ने रुद्राभिषेक कराया। इसके बाद 11 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। यज्ञ में मुख्य यजमान दिनेश शर्मा, गीता शर्मा, गौरव पाठक, अमन मयंक शर्मा, अंजलि मिश्रा, चर्चा पाठक रहे। यज्ञ के बाद मंदिर में कन्या भोज के साथ विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में लोगों ने भंडारा में प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता, विधायक हरीश शाक्य, शारदेंदु पाठक, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य, भगवान स्वरुप पाठक, अजीत शंखधार, संतोष शर्मा आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें