फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैनियों ने कुंथनाथ स्वामी का मनाया गर्भ कल्याणक

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। मोहल्ला संख्या दो स्थित चंद्रप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में शनिवार को कुंथनाथ स्वामी का गर्भ कल्याणक मनाया गया।
विज्ञापन

यहां सबसे पहले भगवान जिनेंद्र स्वामी का जलाभिषेक एवं शांतिधारा की गई। जैन समाज के लोगों ने पूजा अर्चना की। धैर्य जैन ने बताया कि प्रभु कुंथनाथ जैन धर्म के 17वें तीर्थंकर है। प्रभु कुंथनाथ का जन्म वैशाख कृष्ण प्रतिपदा को हस्तिनापुर में हुआ था। इनके पिता का नाम शूरसेन तथा माता का नाम श्रीकांता था। इस मौके पर प्रीत जैन सोनी, निखिल जैन, अनुपम जैन, सतीश चंद्र जैन, राजीव जैन, पूनम जैन आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें