कछला गंगाघाट पर भंडारे का आयोजन किया गया। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। बिल्सी विधायक हरीश शाक्य ने मां भागीरथी घाट कछला पर सपरिवार गंगा आरती की। इसके बाद भंडारे का आयोजन किया गया।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सांसद डॉ. संघमित्रा मौर्य, विधायक महेश चंद्र गुप्ता, विधायक राजीव कुमार सिंह, विधायक बरखेड़ा स्वामी प्रवक्तानंद, पूर्व विधायक प्रेमस्वरूप पाठक, पालिकाध्यक्ष दीपमाला गोयल आदि मौजूद रहे। इधर विधायक हरीश शाक्य ने ग्राम बरसुआ के संविलियन विद्यालय को गोद ले लिया है और वहां पौधरोपण करके छात्र- छात्राओं के साथ मध्याह्न भोजन भी किया। संवाद