फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोला चढ़ाकर भक्तों ने वितरित किया हलवा-शरबत

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्सी। सिरासौल रोड स्थित श्री संकट मोचन दरबार में ज्येष्ठ माह के आखिरी बड़े मंगलवार को दरबार के प्रधान महंत संजय कुमार शर्मा एवं उनकी पत्नी कुसुम शर्मा ने बालाजी महाराज का भव्य शृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर पूजा-अर्चना की और बाबा का भोग लगाया। आरती के बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। बाद में भक्तों ने हलवा और शरबत का वितरण भी किया। इधर, तहसील रोड स्थित हनुमान मंदिर पर श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों द्वारा चोला चढ़ाकर विशेष पूजा अर्चना की, साथ अन्य धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर अभिषेक कुमार, रितिक देवल, ऋषभ बाबू, आशु शर्मा, राजू कोहली आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें