श्रीरघुनाथ मंदिर में रासलीला करते कलाकार।संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। श्री सनातन धर्म सभा की ओर से श्री रघुनाथ मंदिर में 24 से 26 मई के बीच में ब्रज के कलाकारों की ओर से रासलीला का आयोजन किया गया जो बृहस्पतिवार को समाप्त हो गया। ब्रज से आए कलाकारों ने भक्तजनों का दिल जीत लिया। सुंदर-सुंदर झांकियां दिखाईं गईं। अब शुक्रवार को पूर्वाह्न 11 बजे रामायण पाठ किया जाएगा। साथ ही साढ़े 11 बजे विष्णु महायज्ञ कर पूर्ण आहुति दी जाएगी। 12 बजे से अटूट भंडारा होगा। संवाद