फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोला चढ़ाकर भक्तों ने किया हनुमान चालीसा का पाठ

विज्ञापन
बिल्सी के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ करते भक्त। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। नगर के तहसील मोड़ स्थित हनुमान जी के मंदिर में मंगलवार को ज्येष्ठ माह के दूसरे बड़े मंगलवार को नगर की श्री बालाजी भक्त मंडली की ओर से बालाजी महाराज का भव्य शृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया गया। इसके बाद यहां बाबा के भक्तों ने हनुमान चालीसा का पाठ कर पूजा-अर्चना की और भोग लगाया। आरती के बाद यहां सभी को प्रसाद का वितरण किया गया। भक्तों का कहना है कि जो भी व्यक्ति ज्येष्ठ माह में बाबा पर सच्ची श्रद्धा के साथ चोला चढ़ाकर दान-पुण्य करता है। बाबा उसकी सभी मनोकामनाओं को पूरा करते है। इस मौके पर निशांत, श्याम शर्मा, जितेंद्र, अभिषेक, रितिक देवल, कुलदीप माथुर, ऋषभ आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें