फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्सी के मंदिर में हुई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
देव प्रतिमाओं की पूजा करते भक्तगण। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। शुक्रवार को नगर के कछला बस स्टैंड के निकट बने श्री बिहारी- राधारानी मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा धूमधाम से की गई।
विज्ञापन

पंडित राजीव शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ संपन्न कराया, साथ ही अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी कराए। उसके बाद श्री बांके बिहारी, राधारानी, श्रीराम दरबार एवं मेंहदीपुर बालाजी महाराज जी की प्रतिमाओं की शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार में निकाली गई। इसके बाद सभी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई और कन्याओं को सहभोज कराया गया। शनिवार को यहां सुंदरकांड के पाठ के बाद विशाल भंडारा होगा। इसको सफल बनाने में दीपक गुप्ता, राजन शर्मा, राकेश कटैया, प्रमोद कुमार, सनी गुप्ता, दिव्या गुप्ता, सोनू शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें