फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोला चढ़ाकर भक्तों ने बांटा प्रसाद

विज्ञापन
बिल्सी के तहसील रोड स्थित बालाजी मंदिर पर चोला चढ़ाकर पूजा करते भक्त। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील मोड़ पर स्थित श्री हनुमान मन्दिर पर शनिवार की सुबह श्री बालाजी भक्त मंडली के पदाधिकारियों ने बालाजी महाराज का भव्य शृंगार कर विशेष चोला चढ़ाया। इसके बाद बाबा के भक्तों ने पूजा-अर्चना की और भोग लगाया। आरती के अलावा यहां अन्य धार्मिक कार्यक्रम भी हुए। प्रसाद बांटा गया। भक्तों का कहना है कि जो भी हनुमान बाबा पर चोला चढ़ाता है, बाबा उसकी मनोकामना को जरूर पूरी करते है। पहले हर मंगलवार को चोला चढ़ाया जाता था अब भक्त शनिवार को भी बाबा पर चोला चढ़ाया करेंगे। इस मौके पर गोविंद देवल, निशांत देवल, श्याम शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, अभिषेक आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें