फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैरमई खुर्द में हुई देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
बिल्सी के बैरमई खुर्द में प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रतिमाओं को भ्रमण कराते श्रद्धालु। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिल्सी। तहसील क्षेत्र के गांव बैरमई खुर्द में बने श्रीराम मंदिर में भक्तों ने देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की। इससे पहले पंडित राजेंद्र प्रसाद शर्मा ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-यज्ञ कराया, साथ ही अन्य धार्मिक अनुष्ठान भी कराए। उसके बाद मां दुर्गा एवं शनिदेव महाराज की प्रतिमा का जलाभिषेक कराया गया। ग्रामीणों ने सभी प्रतिमाओं को ट्रैक्टर ट्रॉली से गांव में भ्रमण कराया। नगर भ्रमण के बाद शोभायात्रा पुन: श्री राम मंदिर पर पहुंचकर विसर्जित की गई। इसके बाद सभी प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा की गई। इसे सफल बनाने में राजीव कुमार सिंह, रमेश गुप्ता, हिमांशु गुप्ता, धनपाल, सुमित कुमार, निशांत कुमार आदि का विशेष सहयोग रहा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें