बिरूआबाड़ी मंदिर के नजदीक सुरक्षा व्यवस्था देखते पुलिस अधिकारी। संवाद
- फोटो : BADAUN
बदायूं। शहर में बुधवार को हनुमान शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस पर पुलिस प्रशासनिक अधिकारी उसकी सुरक्षा व्यवस्था में जुट गए हैं। मंगलवार शाम डीएम दीपा रंजन, एसएसपी डॉ. ओपी सिंह, एसपी सिटी प्रवीन सिंह चौहान, सीओ आलोक मिश्रा और सिटी मजिस्ट्रेट अमित कुमार ने शहर में भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। सभी अधिकारी पैदल भ्रमण करते हुए पुरानी चुंगी के नजदीक हरप्रसाद मंदिर, खेड़ा नवादा, काली सड़क, बिरूआबाड़ी मंदिर और शहर के तमाम इलाकों का भ्रमण किया। संवाद