बिल्सी से रवाना होता श्रद्धालुओं का जत्था। संवाद
- फोटो : BADAUN
बिल्सी। श्री लखदातार सेवा समिति के तत्वावधान में सोमवार को एक बस नगर से मेहंदीपुर बालाजी एवं कैला देवी के दर्शनों के लिए रवाना हुई।
मंगलवार दोपहर में कैला देवी के दर्शन किए जाएंगे और शाम को मेंहदीपुर बालाजी, श्याम खाटू के दर्शन होंगे, सालासर के दर्शन के साथ मेंहदीपुर बालाजी महाराज की आरती दर्शन कर नगर के लिए श्रद्धालु रवाना होंगे। बस 14 अप्रैल की रात को वृंदावन धाम पहुंचेगी। बांके बिहारी के दर्शन कर श्रद्धालु वापसी करेंगे। संवाद