उझानी। मां संतोषी कृपा मंदिर का पहला वार्षिकोत्सव 12 अप्रैल को धूमधाम से मनाया जाएगा। फूलों की होली के बाद इत्र वर्षा होगी और श्याम दरबार भी सजेगा।
मंदिर के प्रबंधक व सराफा कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार मित्तल ने मंडी समिति के पास पिछले साल मां संतोषी कृपा मंदिर का निर्माण कराया था। मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा के बाद भंडारा भी हुआ था। 12 अप्रैल को पहले वार्षिकोत्सव में संतोषी माता का भव्य शृंगार किया जाएगा। फूलों की होली, इत्र वर्षा के बाद देवी को छप्पन भोग का प्रसाद अर्पित किया जाएगा। देर रात तक चलने वाले धार्मिक कार्यक्रम के दौरान संतोषी माता और श्याम बाबा का गुणगान किया जाएगा। इसके लिए बरेली से गायक मुकेश सांवरिया और शिव शर्मा के साथ स्थानीय गायकों को भी बुलाया गया है। श्याम रसोई का प्रसाद भी बांटा जाएगा। संवाद