फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हनुमान मंदिर की नींव में रखी अयोध्या से लाई मिट्टी

विज्ञापन
दबतोरी रोड पर किया गया हनुमान मंदिर का शिलान्यास। संवाद - फोटो : BADAUN
विज्ञापन
बिसौली। नगर के दबतोरी रोड पर बनने वाले हनुमान मंदिर की नींव में अयोध्या नगरी से लाई गई प्रभु राम के चरणों की मिट्टी रखी गई।
विज्ञापन

रविवार को ब्रह्मकुंज धर्मशाला के समीप राम भक्त हनुमान के मंदिर का शिलान्यास किया गया। नींव पूजन में अयोध्या से लाई राम के चरणों की धूल को रखा गया। विद्वान पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ नींव पूजन कराया। मंदिर का निर्माण जयपुर के कुशल कारीगरों द्वारा किया जाएगा। मंदिर में हनुमान जी की मूर्ति स्थापना होगी। नींव पूजन के दौरान रामभक्त सुरेंद्र, प्रवीन अग्रवाल, विनय प्रकाश अग्रवाल, वरुण शर्मा, कपिल आनंद, अशोक वार्ष्णेय, मुकेश गुप्ता, गोपाल आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें