उघैली में निकाली गई झांसी में नृत्य करते कलाकार। संवाद
- फोटो : BADAUN
उघैती। कस्बे में हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र पर राधाकृष्ण मंदिर में भव्य जागरण का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को जागरण से पहले कस्बे में झांकियां निकाली गईं। झांकियों में शामिल कलाकारों ने नृत्य से लोगों का मनमोह लिया। स्वचालित झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र रहीं। राधाकृष्ण के मंदिर से शुरू होकर बैंक रोड, पेट्रोल पंप, रामलीला ग्राउंड, गुप्ता चौक, होली चौक आदि स्थानों पर झांकियों ने भ्रमण किया। इस मौके पर अजीत पालीवाल, मनोज शाक्य, संजीव पालीवाल, राहुल गुप्ता आदि रहे। संवाद